
Nagpur क्रूरता की हद: नागपुर में खेल-खेल में दादी पर गिरा पेंट, गुस्से में महिला ने 4 साल के पोते पर डाला उबलता पानी
Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर जिले से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ के कोराडी इलाके में एक दादी ने अपने ही मासूम पोते पर सिर्फ इसलिए खौलता हुआ पानी डाल दिया क्योंकि बच्चे ने खेलते समय उन पर थोड़ा सा पेंट छिड़क दिया था।










