
Maheshwar : महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई अहिल्या की नगरी: महेश्वर-मंडलेश्वर में 1 लाख भक्तों ने लगाई डुबकी, होल्कर परंपरा के अनुसार हुआ पूजन
रिपोर्ट : राजेश पंवार Maheshwar : धर्म और संस्कृति की प्राचीन नगरी महेश्वर और मंडलेश्वर में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व किसी महाकुंभ जैसा नजर आया। ब्रह्म मुहूर्त से ही नर्मदा के तटों और शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर तक करीब 1 लाख से अधिक भक्तों ने











