
Jamtara: RPF का ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’, बेंगलुरु एक्सप्रेस से 5 नाबालिग बच्चे मुक्त; मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे
संवाददाता: रतन कुमार Jamtara जामताड़ा आरपीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेन से तस्करी कर ले जाए जा रहे पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस त्वरित कार्रवाई ने बाल श्रम के एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा किया है।











