
चीन भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती, आगे भी बनी रहेगी: CDS अनिल चौहान का बयान
BY: Yoganand Shrivastva भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि चीन भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती है और यह आने वाले समय में भी बनी रहेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात रखी।











