
सोना-चांदी के दाम लुढ़के: चांदी आज 2034 और सोना 848 रुपये सस्ता, बाजार में आई गिरावट
सोना-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 10 ग्राम सोना 848 रुपये सस्ता होकर 1 लाख 27 हजार 409 रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 257 रुपये था।











