,

पूर्व मंत्री इकराम कुरैशी समेत 9 लोगों पर केस दर्ज, घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

UP News

मुरादाबाद में पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी और उनके बेटे समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। लाइसेंसी हथियार के साथ घर में घुसकर मारपीट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। संपति के विवाद में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। मोहम्मद फहीम ने धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। थाना गलशहीद इलाके के भूडा के चौराहा के पास की घटना बताई जा रही है।

इकराम कुरैशी ने लगाए फंसाने के आरोप
वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। ब्लैकमेल करने के लिए उन पर केस दर्ज कराया गया है। वहीं, मुरादाबाद एसपी रणविजय सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश पर गलशहीद थाने में मामला दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कौन है इकराम कुरैशी?
बताते चलें इकराम कुरैशी इन दिनों यूपी में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वो साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद देहात सीट से सपा विधायक बने थे। यही नहीं वो अखिलेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन साल 2022 में टिकट न मिलने के कारण हाजी इकराम कुरैशी सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…