बेंगलुरु में कार ड्राइवर ने जानबूझकर मारी टक्कर: स्कूटी उड़ी और डिवाइडर पार गिरी, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक : राजधानी बेंगलुरु में एक खतरनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार ड्राइवर ने जानबूझकर स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी उड़कर डिवाइडर के पार जा गिरी। यह घटना 26 अक्टूबर की रात न्यू बीईएल रोड पर रामैया अस्पताल बस स्टॉप के पास हुई।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

सदाशिवनगर ट्रैफिक पुलिस क्षेत्र में हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की टाटा कर्व कार पीछे से तेज रफ्तार में आती है और दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारती है। टक्कर के बाद स्कूटी पर सवार महिला, उनके पति और बच्चा सड़क पर गिर जाते हैं।

घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दंपती को एम. एस. रामैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि बाद में पति की हालत बिगड़ने पर उन्हें सेंट जॉन्स अस्पताल में फिर से भर्ती करना पड़ा, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

शुरुआत में इस मामले को हिट एंड रन के रूप में दर्ज किया गया था। लेकिन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और कार का नंबर ट्रेस कर लिया। जांच में यह साफ हो गया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई थी। इसके बाद 6 नवंबर को इस केस को हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धारा में बदला गया और मामला सदाशिवनगर थाने में ट्रांसफर किया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने 7 नवंबर 2025 को बालाजी लेआउट, टिंडलू क्षेत्र से आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही टक्कर मारी थी। आरोपी ने कहा, “मुझसे गलती हो गई, मुझे रुककर मदद करनी चाहिए थी।” इसके बाद पुलिस ने टाटा कर्व कार को जब्त कर लिया और आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने चेताया – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस का कहना है कि शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा लापरवाही या जानबूझकर वाहन चलाने के मामले में अब हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई जाएंगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता