,

कैबिनेट बैठक आज: विधायकों को मिल सकती है राहत, गांवों की अदला-बदली और विंटर सेशन की डेट पर होगा फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image

चंडीगढ़। हरियाणा की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में कुल पांच अहम एजेंडे रखे गए हैं, जिनमें विधायकों को राहत, गांवों की अदला-बदली और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का निर्धारण शामिल है।

विधायकों के भत्तों पर बड़ा फैसला संभव

जानकारी के अनुसार, दूसरे राज्यों के दौरे पर जाने वाले विधायकों के लिए होटल में ठहरने की संशोधित दरों पर निर्णय लिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, विधायकों को अब होटल में ठहरने के लिए प्रति दिन 5,000 रुपये का भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। इस फैसले को विधायकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

छह जिलों के गांवों की अदला-बदली पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में छह जिलों—महेंद्रगढ़ (नारनौल), रेवाड़ी, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और झज्जर—के कई गांवों की अदला-बदली पर भी चर्चा होगी। इन गांवों को मौजूदा उप-तहसील और तहसीलों से निकालकर नई उप-तहसीलों अथवा तहसीलों में शामिल करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। बताया गया है कि इन बदलावों के प्रस्ताव सब-कमेटी द्वारा पहले ही समीक्षा के बाद पेश किए जा चुके हैं।

विधानसभा के विंटर सेशन की तारीख तय होने की संभावना

बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि विधानसभा का विंटर सेशन 26 दिसंबर से शुरू होकर 30 या 31 दिसंबर तक चल सकता है।

मोटर वाहन नियमों में संशोधन

कैबिनेट बैठक में हरियाणा मोटर वाहन नियमों में संशोधन किया जाएगा। सरकार पर्यटन परमिट के अंतर्गत चलने वाले वाहनों की अधिकतम संचालन आयु निर्धारित करेगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी को झटका संभव

बैठक में हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2006 में संशोधन प्रस्ताव भी शामिल है। इसके तहत गुरुग्राम सेक्टर-68 में नए “डिज़ाइन, नवाचार और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय” को स्थापित करने के लिए विधेयक लाया जाएगा। इसी अधिनियम के तहत 2013 में हुड्डा सरकार ने 17 निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी थी। नए संशोधन के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी को झटका लगने की भी संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट के ये सभी फैसले राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, विधायकों की कार्यशैली, ग्रामीण प्रशासनिक ढांचे और शिक्षा क्षेत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय