by: vijay nandan
Budget Session 2026 : नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। डोकलाम मुद्दे और पूर्व सेना प्रमुख की किताब के अंशों पर चर्चा की मांग को लेकर हुए हंगामे के बाद, सदन की गरिमा भंग करने के आरोप में 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Budget Session 2026 : विवाद की जड़, राहुल गांधी का संबोधन और डोकलाम मुद्दा
3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सदन की कार्यवाही तब गरमा गई जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित किताब (Unpublished Book) के लेख का हवाला देते हुए चीन और डोकलाम की स्थिति पर बोलना चाहा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें लगभग 14 मिनट तक बोलने का प्रयास करने के बावजूद टोका गया और अंततः उनका माइक बंद कर दिया गया। उन्होंने सदन में कहा, “मैं विपक्ष का नेता हूं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर बोलना मेरा अधिकार है। मैं केवल यह बताना चाहता हूं कि पूर्वी लद्दाख और डोकलाम में असल स्थिति क्या है।”
Budget Session 2026 : अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, 8 सांसद सस्पेंड
विपक्ष ने राहुल गांधी को बोलने से रोकने का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान कुछ सांसदों द्वारा पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) की कुर्सी की ओर कागज उछाले गए। सदन में इस आचरण को बेहद गंभीर मानते हुए 8 सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सत्तापक्ष सांसद की प्रतिक्रिया
Budget Session 2026 : निलंबित सांसदों की सूची
कांग्रेस: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज, मणिकम टैगोर और किरण कुमार रेड्डी।
माकपा (CPI-M) एस वेंकटेशन।
एक्शन पर विपक्षी सदस्यों का रिएक्शन
सपा सांसद इकरा हसन की प्रतिक्रिया…
Budget Session 2026 : विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश: कांग्रेस
निलंबन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। निलंबित सांसद राजा वडिंग ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे ही चीन और डोकलाम का नाम लिया गया, सत्ता पक्ष के सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया ताकि सच्चाई सामने न आ सके। उन्होंने इसे लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की सोची-समझी रणनीति करार दिया। इस हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

