,

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा खुलासा, कहा- सपा से गठबंधन इसलिए तोड़ा…

- Advertisement -
Ad imageAd image
BSPVSSP

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बड़ा खुलासा किया है कि 2019 लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन कैसे और क्यों टूटा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बताया कि चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने हमारे(बसपा) नेताओं का फोन तक उठाना बंद कर दिया था। यही वजह है कि पार्टी के सम्मान के लिए सपा से गठबंधन तोड़ा गया था। आगामी यूपी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने एक 59 पेजों की बुकलेट छपवाई है। इसमें मायावती ने लिखा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो एसपी को पांच और बीएसपी को 10 सीटें मिलीं। इस बुकलेट में एसपी के साथ दोनों बार हुए गठबंधन और टूटने की वजह मायावती ने बताई है। एसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेशजी का व्यवहार सबको पता है। मायावतीजी का वह आज भी सम्मान करते हैं। बीएसपी सुप्रीमो के आरोप निराधार हैं।

क्यों छपवाई बुकलेट?
बीएसपी ने हाल ही में 59 पेज की बुकलेट छपवाई है। इसे पार्टी कार्यकर्ताओं को बांटा जा रहा है। इसका मकसद ये है कि निचले स्तर तक पार्टी कार्यकर्ता हाईकमान के रुख और नीति से वाकिफ हो सकें। वह आम लोगों और वोटरों को जागरूक कर सके। उनका खास फोकस अपने कैडर वोट दलित और पिछड़ों को यह समझाना है कि बाकी पार्टियां उनके वोट लेने के लिए छलावा करती रही हैं। सिर्फ बीएसपी ही ऐसी पार्टी है, जो उनकी सच्ची हितैषी है।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ