Bribery Case : किच्छा में उद्यान विभाग के अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा, पेड़ काटने की अनुमति के बदले मांगी थी रिश्वत
रिपोर्टर – विशाल शर्मा
Bribery Case : किच्छा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के एक मामले में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार ग्राम गऊघाट निवासी एक व्यक्ति ने 1064 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बादल पाण्डेय, जो कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक हैं, ने 26 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Bribery Case : आरोप था कि अधिकारी ने केवल 16 पेड़ों को काटने की अनुमति देने के एवज में यह रकम मांगी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर छापा मारा और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।छापेमारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
READ MORE : Jamtara : स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को रंगे हाथ दबोचकर भेजा जेल

