BOKARO NEWS : सेक्टर 9 की रितिका देवी ने अपनी बेटी खुशबू कुमारी के अपहरण का आरोप लगाया, पुलिस खोजबीन में जुटी, मां की न्याय की गुहार
BOKARO NEWS : सेक्टर 9 की रहने वाली रितिका देवी अपनी बेटी खुशबू कुमारी को खोजने के लिए पुलिस थाने और डीसी ऑफिस के चक्कर लगा रही हैं। इस दौरान उनकी आंखों का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा। डीसी ने रितिका की फरियाद सुनी और मामले की गंभीरता को समझा।

BOKARO NEWS : रितिका का कहना है कि उनकी बेटी 5 मार्च की शाम 7 बजे से गायब है। वे आरोप लगाती हैं कि रामडीह मोड़ के रहने वाले रोशन ने खुशबू को बहला-फुसला कर कहीं ले गया। इसके बाद रितिका ने हरला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
BOKARO NEWS : रितिका ने बताया, “मेरे पति ने मुझे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। मैं दूसरे घरों में बर्तन धोकर अपनी बेटी को 12वीं तक पढ़ाया। आज रोशन ने उसे कहीं ले जाकर रख दिया है। हम चाहते हैं कि न्याय मिले। हमारी बेटी को पुलिस वापस लाए और रोशन से उसकी शादी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन पुलिस का व्यवहार उचित नहीं लग रहा।”
BOKARO NEWS : हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में खुशबू रोशन के साथ जाते दिख रही हैं। इससे पहले भी तमिलनाडु से पुलिस ने खुशबू को वापस लाने में काम किया था। इस बार भी पुलिस मामले की पूरी जांच और खोजबीन में जुटी हुई है।
READ MORE : BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

