,

बोकारो: लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में ट्वीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेशे से शिक्षक

Bokaro: Accused arrested for tweeting in support of Lashkar-e-Taiba, a teacher by profession

रिपोर्टरः शेखर, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

बोकारो (झारखंड)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन में पोस्ट करने के मामले में बोकारो पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बालीडीह थाना क्षेत्र के मकदुमपुर मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक बताया जा रहा है।

आतंकियों के समर्थन में किया ट्वीट

पुलिस के अनुसार, नौशाद ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों की घटना के बाद “लश्कर-ए-तैयबा जिंदाबाद” और “थैंक यू पाकिस्तान” जैसे शब्दों के साथ ट्वीट किया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद नौशाद को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर चास जेल में न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी के आतंकी संगठनों से किसी प्रकार के सीधे संबंध हैं या नहीं।

आंध्र IPS अधिकारी की गिरफ्तारी: कदंबरी जेठवानी उत्पीड़न मामले में सियासी साजिश?..यह भी पढ़े

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…