BOKARO : डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और वर्तमान दिल्ली पुलिस एसीपी ने लगातार प्रयास और मेहनत के बल पर तीसरे प्रयास में सपना पूरा किया
BOKARO : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बोकारो की बेटी अपूर्वा वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 42 प्राप्त कर पूरे शहर का नाम रोशन किया है। डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा अपूर्वा वर्मा ने लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर तीसरे प्रयास में आईएएस बनने का गौरव हासिल किया।

BOKARO : दिल्ली पुलिस में अनुभव ने बढ़ाया आत्मविश्वास
अपूर्वा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के पद पर कार्यरत हैं। सेवा के दौरान उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी पूरी लगन के साथ की। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस में काम करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत शिक्षाप्रद रहा। उन्होंने कहा, “पुलिसिंग हर कुछ सिखा देती है, रियल टाइम में लोगों की मदद करना सीखने को मिला। आगे मेरी प्राथमिकता हमेशा लोगों की सेवा करना होगा।”
BOKARO : शिक्षा और पारिवारिक प्रेरणा
अपूर्वा बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अजीत कुमार प्रसाद वर्मा और गृहिणी आभा वर्मा की सुपुत्री हैं। उन्होंने एनआईटी मणिपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया। वर्ष 2020 में उनका चयन रिजर्व लिस्ट में हुआ था और उन्हें डीएएनआईपीएस कैडर मिला।
अपूर्वा का कहना है कि माता-पिता की मेहनत और प्रेरणा ही उन्हें इस मुकाम तक लाने में सहायक रही। उन्होंने अपनी मां की कठिनाई और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि मां ने पिता से 5 साल अलग रहकर उन्हें मोटिवेट किया।
BOKARO : माता-पिता की खुशी
अपूर्वा के पिता अजित कुमार प्रसाद वर्मा कहते हैं, “आज हमें खुशी हो रही है कि हमारी बेटी देश में 42वां स्थान लाने में सफल हुई। पहले भी सफलता मिली थी, लेकिन आज की सफलता बहुत सुकून देने वाली है।
READ MORE : T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

