बीजेपी का सदस्यता अभियान: पंचकूला कार्यालय ‘पंचकमल’ में बैठक, सीएम सैनी ने दिए स्पष्ट निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान और आगामी कार्य योजनाओं को लेकर रविवार को पंचकूला के पार्टी कार्यालय ‘पंचकमल’ में छोटी टोली की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल मौजूद रहे। घंटों तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही आगामी कार्ययोजना बनाई गई।

छोटी टोली की बैठक में प्रदेश में बड़े स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान को और गति देने तथा 50 लाख सदस्य बनाने के टारगेट को जल्द से जल्द पूरा करने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं से दिए गए लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया। वहीं पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान को अपार सफलता मिल रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, जनता का पीएम मोदी और भाजपा के प्रति स्नेह का परिणाम है कि, केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope 25 May 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit