,

बीजेपी विधायक रवि नेगी ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, विवादित बयान बना वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: बीजेपी विधायक रवि नेगी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह कदम महुआ मोइत्रा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद उठाया गया।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान महुआ मोइत्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सीमा की सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है और लाखों लोग प्रतिदिन दूसरे देश से आ रहे हैं, तो इससे हमारी सुरक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस बयान को “शर्मनाक और नफरत से भरा” बताते हुए कहा कि यह ममता बनर्जी की पार्टी की हिंसक मानसिकता को दर्शाता है।

बीजेपी विधायक रवि नेगी ने इस बयान को गंभीर मानते हुए महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल