,

Bilaua Mining News: बिलौआ की प्रतिबंधित खदानों पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Bilaua Mining News

Report: Santosh Saravgee

Bilaua Mining News ग्वालियर जिले के डबरा अनुभाग अंतर्गत बिलौआ क्षेत्र में प्रतिबंधित खदानों से अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार प्रतिबंधित खदानों से किसी भी प्रकार का खनन या खनिज परिवहन नहीं होना चाहिए। साथ ही जमीनी स्तर पर स्थिति की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Bilaua Mining News 8 चेकिंग प्वॉइंट और विशेष जांच दल सक्रिय

अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिलौआ क्षेत्र में आठ चेकिंग प्वॉइंट स्थापित किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इन प्वॉइंट्स पर नियमित निगरानी और जांच की जा रही है।

इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा विशेष जांच दलों का गठन भी किया गया है, जो क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर प्रतिबंधित खदानों और खनिज परिवहन की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

Bilaua Mining News प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कहीं भी अवैध उत्खनन या परिवहन की जानकारी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना और क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सी.बी. प्रसाद, एसडीएम डबरा जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर भूमिजा सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव, जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा सहित राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Read this: Monsoon Rain Alert: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP से पहाड़ों तक बदलेगा मौसम

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक

Muzaffarnagar Riots: मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बीजेपी ने सपा पर फिर साधा निशाना

Muzaffarnagar Riots उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुजफ्फरनगर दंगों

Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस