Bike theft gang : राजधानी में लंबे समय से हो रही दोपहिया चोरी की वारदातों का खुलासा; पुलिस ने दो शातिर चोरों से बरामद किए 11 वाहन
Bike theft gang : राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से हो रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा रायपुर पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bike theft gang : मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थानों से दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
Bike theft gang : पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध खम्हारडीह क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूलते हुए 11 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
READ MORE: Job: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका; SSB, UPSSSC और IDBI में निकलीं बंपर वैकेंसी

