BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, होली के दिन घर से निकले 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस हत्या के एंगल से कर रही जांच
BIHAR NEWS : रोहतास जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कोचस थाना क्षेत्र के चवंरी गांव से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान कुम्हिला गांव निवासी मुकेश प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अमित 4 मार्च को होली के दिन शाम में घर से दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए कोचस गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था।
BIHAR NEWS : शनिवार को कोचस थाना क्षेत्र के चवंरी गांव में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों का कहना है कि युवक के सिर पर चाकू से कई बार हमला किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार ने किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया है, लेकिन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
BIHAR NEWS : मामले को लेकर रोहतास पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं कुमार वैभव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
READ MORE : Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

