Bihar news:लव मैरिज से नाराज परिजनों ने युवक को मारी गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

चार साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी, BPSC शिक्षिका पत्नी के मायके पक्ष पर आरोप

Bihar news: बिहार के मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह हमला लव मैरिज से नाराज परिजनों द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झंझरी गांव के पास हुआ हमला

घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव के समीप की है। घायल युवक की पहचान बाड़ा वार्ड छह निवासी किशोर कुमार सिंह के पुत्र शांतनु कुमार (24) के रूप में हुई है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद शांतनु को ग्वालपाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मधेपुरा स्थित जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है।

चार साल का प्रेम संबंध, जून में की थी शादी

घायल युवक ने बताया कि उसका सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी साक्षी प्रिया से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। जून 2025 में दोनों ने कानूनी रूप से विवाह किया था। यह शादी साक्षी के परिजनों को स्वीकार नहीं थी।

शादी के बाद से चल रहा था विरोध

शांतनु के अनुसार शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद से साक्षी के मामा द्वारा शादी का लगातार विरोध किया जा रहा था और परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था।

BPSC से बहाल शिक्षिका है पत्नी

साक्षी प्रिया वर्तमान में BPSC के माध्यम से बहाल शिक्षिका हैं, जबकि शांतनु किशनगंज में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है।

बातचीत के बहाने बुलाया गया

शांतनु ने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह लड़की के मायके पक्ष से उसके पिता को फोन कर पूरे परिवार के साथ ग्वालपाड़ा आने को कहा गया था। बातचीत के बहाने बुलाए जाने के बाद यह वारदात हुई।

रास्ते में रोककर की फायरिंग

शांतनु के पिता किशोर कुमार सिंह ने बताया कि कुछ रिश्तेदार कार से पहले रवाना हो गए थे, जबकि वह अपने बेटे के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान झंझरी गांव के पास पुल के समीप दो युवक पहले से मौजूद थे। रुकते ही उन्होंने गोली चला दी, जो शांतनु के बाएं हाथ में लगी।

आरोपियों के नाम बताए

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल के पिता ने इस हमले के लिए साक्षी के मामा राजीव रंजन और नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में