संवाददाता :- रतना मिश्रा
BIHAR NEWS 24 FEB :सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को एसआईटी टीम ने महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

BIHAR NEWS 24 FEB पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, साइबर डीएसपी और महिषी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे दबोचा। गिरफ्तार राहुल सिंह पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

BIHAR NEWS 24 FEB पुलिस के अनुसार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
