Bihar news: हिजाब विवाद पर बढ़ा बवाल: पाकिस्तानी डॉन की नीतीश कुमार को धमकी, बिहार पुलिस अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Bihar news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है। एक कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना को लेकर न सिर्फ देश की राजनीति गर्माई हुई है, बल्कि पाकिस्तान में भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुलेआम धमकी दी है।

दरअसल, 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर हिजाब पहनकर मंच पर पहुंची थी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिजाब को हटाते हुए सवाल किया, जिस पर देशभर में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। मामला पाकिस्तान तक पहुंचा और वहां के कट्टरपंथी संगठनों व नेताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई।

पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी। वीडियो में उसने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस बयान के बाद भारत में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

धमकी सामने आने के बाद बिहार पुलिस हरकत में आ गई है। डीजीपी ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए पटना आईजी को वीडियो की सत्यता और पृष्ठभूमि की जांच का आदेश दिया है। साइबर थाना भी वीडियो की तकनीकी जांच कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर पाकिस्तान में मौलाना और राजनीतिक नेता लगातार नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे हैं। पंजाब प्रांत की मंत्री उज्मा बुखारी ने भी इस घटना को लेकर बयान दिया है। वहीं भारत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र लेते समय चेहरा दिखाना जरूरी है और मुख्यमंत्री ने कोई गलत कदम नहीं उठाया।

हिजाब को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सुरक्षा और कूटनीतिक चिंता का विषय बनता जा रहा है, जिस पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के