,

बिहार: महागठबंधन का फॉर्मूला तैयार, ऐलान का इंतजार, सीट शेयरिंग में जुड़े नए यार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bihar: Mahagathbandhan formula is ready, announcement awaited, new friends join in seat sharing

by: vijay nandan

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है। जल्द ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एनडीए के बाद महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग और नए दलों के जुड़ने को लेकर हलचल बढ़ गई है। इसी बीच शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और वाम दलों के नेता मौजूद थे। बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा के साथ ही बड़ा फैसला लिया गया कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा यानि सीएम हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की (RLJP) भी महागठबंधन का हिस्सा होंगे। महागठबंधन ने भी 2020 के स्ट्राइक रेट के हिसाब से सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार कर लिया है. खबर है 15 सितंबर को सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में जो सीट शेयरिंग पर सहमति बनी है.. ये है फॉर्मूला।

महागठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला !
बिहार विधानसभा कुल सीट-243

  • आरजेडी- 135
  • 2020- 144
  • जीत- 75
  • स्ट्राइक रेट- 52%

कांग्रेस

  • कांग्रेस- 66
  • 2020- 70
  • जीत- 19
  • स्ट्राइक रेट- 27%

3 वामपंथी दल

  • वाम दल- 25
  • 2020 – 29
  • जीत- 16
  • स्ट्राइक रेट- 55%

  • नए साथी- मुकेश सहनी (वीआईपी)- 10
  • नए साथी- पशुपति पारस (आरएलजेपी)- 05
  • नए साथी- CM हेमंत सोरेन (जेएमएम)- 02

तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है… महागठबंधन का सीठ फॉर्मूला तैयार हैं..अब ऐलान का इंतजार है..लेकिन ये फॉर्मूला किन समीकरणों पर टिका है? क्या जातिगत संतुलन साधने की कवायद हुई है या फिर चुनावी गणित का नया फॉर्मूला बना है? आगे कौन-सी सीट, किसके खाते में जाएगी और इस फार्मूले का एनडीए को क्या जवाब होगा। यही बड़े सवाल हैं…तमाम सवालों को लेकर शुरू करते हैं चर्चा..हमारे साथ खास मेहमान हैं।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को