Bihar 24 January: सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar

Report: Avinash Shrivastava

भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की सबसे बड़ी ताकत

Bihar बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शनिवार को सासाराम पहुंचे। रौजा रोड स्थित बाल विकास मैदान में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, एमएलसी निवेदिता सिंह, एमएलसी संतोष सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह और पूर्व विधायक ललन पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की ऐसी अनोखी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी परिश्रम और समर्पण के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना, विकास बनाम विनाश का किया जिक्र

Bihar अपने भाषण में संजय सरावगी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जाति और संप्रदाय की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करते हैं। उन्होंने धारा 370 हटाने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव में जनता के सामने एक तरफ विकास का मॉडल था और दूसरी तरफ विनाश की राजनीति।
उन्होंने 2005 से पहले के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय घोटाले और अपराध चरम पर थे, लेकिन आज का बिहार कानून-व्यवस्था और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में खाली कुर्सियां बनीं चर्चा का विषय

Bihar हालांकि सम्मान समारोह के दौरान एक दृश्य ऐसा भी रहा जिसने सबका ध्यान खींचा। मैदान में लगी कुर्सियों का बड़ा हिस्सा खाली नजर आया। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ न जुट पाने को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।


राजनीतिक हलकों में इसे जिला संगठन की कमजोरी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोग इसे पिछले विधानसभा चुनाव में जिले से भाजपा को एक भी सीट न मिलने के परिणाम से भी जोड़कर आंक रहे हैं। कार्यक्रम के बाद यह मुद्दा स्थानीय राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया।

Read this: Lucknow : मुख्यमंत्री योगी से एसएसपी संजय कुमार वर्मा की शिष्टाचार भेंट

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में