यूपी में बड़ा फेरबदल, 17 अधिकारी किए गए इधर से उधर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP NEWS

उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। डीजीपी मुख्यालय ने 17 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। डीजीपी मुख्यालय में IPS शलभ माथुर आईजी लखनऊ ,IPS प्रभाकर चौधरी आईजी अलीगढ़ रेंज, IPS राजेश एस एसपी शाहजहांपुर बनाए गए हैं। इसके अलावा झांसी, सोनभद्र, उन्नाव, औरैया, महोबा, शाहजहांपुर, रायबरेली, संभल के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

मुख्यालय से जारी आदेश में कुल 17 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापनाओं की सूची जारी की गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत अपनी नई पदस्थापना की जगह पर पहुंचकर जॉइन करें। अलीगढ़ परिक्षेत्र में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (IG) शलभ माथुर को लखनऊ भेजा गया है। वहां पर उन्हें मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में स्थापना का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

जारी आदेश के अनुसार, झांसी में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. को अब पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सेनानायक सुधा सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शलभ माथुर की जगह पर पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी