,

गुजरात में अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ी कार्रवाई: अहमदाबाद के चंदोला लेक क्षेत्र में 6500 से ज्यादा लोग हिरासत में, अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद, गुजरात: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की सख्ती के चलते गुजरात में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अहमदाबाद के चंदोला झील इलाके में प्रशासन ने अवैध बस्तियों को हटाने का बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके तहत अब तक 6500 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जा चुका है।

सुबह से चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

सोमवार सुबह से ही प्रशासन ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। इस अभियान में 100 ट्रक, 50 बुलडोजर और करीब 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कुल मिलाकर 1.25 लाख वर्ग मीटर में फैले अवैध निर्माण एक-एक कर ध्वस्त किए जा रहे हैं।

अहमदाबाद से हिरासत में लिए गए 890 लोग

पुलिस के अनुसार, अकेले अहमदाबाद से 890 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से अवैध प्रवासियों का ठिकाना बना हुआ था, जहां मानव तस्करी, फर्जी दस्तावेज और अवैध पहचान पत्रों का नेटवर्क फल-फूल रहा था।

अवैध कब्जों की शुरुआत 70 के दशक से

जानकारी के मुताबिक, 1970 और 1980 के दशक में इस इलाके में अवैध प्रवासी बसना शुरू हुए थे। वर्ष 2002 में एक गैर-सरकारी संस्था द्वारा “सियासत नगर” नाम की बस्ती बसाई गई, जिसके बाद 2010 से 2024 के बीच इस क्षेत्र में अवैध निर्माण और कब्जों में जबरदस्त इजाफा हुआ।

प्रशासन की सख्ती और कारण

प्रशासन ने बताया कि यह इलाका सिर्फ अवैध प्रवासियों का अड्डा नहीं था, बल्कि यहां जाली दस्तावेज, अवैध नागरिकता प्रमाण पत्र और ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर अपराधों का अड्डा बन चुका था। इसी वजह से सरकार ने इस पर कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया।

पूछताछ जारी

हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त नहीं कर दिया जाता।

बांद्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया…यह भी पढ़े

Gwalior Fight Video: माधौगंज में संग्राम,जरा सी बात पर चले लाठी डंडे

Gwalior Fight Video मामला माधौगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां

Karera Police FIR: सोशल मीडिया कमेंट को लेकर थाने पहुंचे श्रद्धालु

Karera Police FIR मामले में करैरा थाने में उस वक्त माहौल बदल