,

Bhubaneswar news: सरकारी बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौके पर मौत, चालक और कंडक्टर फरार

Bhubaneswar news: भुवनेश्वर के रुपाली स्क्वायर पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक सरकारी बस ने पीछे से ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो आगे खड़ी स्कूल बस से भी टकरा गया। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रुपाली चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के कारण वाहन रुके हुए थे। ऑटो-रिक्शा एक स्कूल बस के पीछे खड़ा था, तभी तेज गति में आ रही सरकारी बस ने नियंत्रण खोकर ऑटो को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सीधे तौर पर बस चालक को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। भीड़ ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया और स्थानीय लोग हादसों को लेकर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र को घेरकर भीड़ को नियंत्रित किया और शव को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मार्ग डायवर्ट किए गए।

पुलिस अब फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। यह हादसा शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा और चालक की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…