Bhopal news: एक साल बाद उसी इलाके में फिर हिंसा, तलवार लेकर दौड़ा निगरानी बदमाश; भोपाल में दहशत का माहौल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal news: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की गल्ला मंडी में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए। ठीक एक साल पहले जिस स्थान पर दो पक्षों के बीच गंभीर हिंसक झड़प हुई थी, उसी इलाके में दोबारा बवाल देखने को मिला। इस बार निगरानी बदमाश हुकुम सिंह अपने साथियों के साथ सड़कों पर हंगामा करता नजर आया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हुकुम सिंह दोनों हाथों में तलवार लेकर एक युवक को मारने के लिए दौड़ता दिखाई दिया। उसके साथ मौजूद लोग गालियां देते हुए आसपास के लोगों को खदेड़ रहे थे। वीडियो में कुछ महिलाएं भी लाठी-डंडों से लैस नजर आ रही हैं, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। थाना प्रभारी मान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और निगरानी बदमाश हुकुम सिंह की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद सरदार मोहल्ले में एक ही समुदाय के लोगों के बीच हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तस्दीक कर रही है।

पिछले साल भी इसी जगह हुआ था बड़ा बवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष इसी इलाके में तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। उस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। हालात इतने बिगड़ गए थे कि कई दिनों तक क्षेत्र में तनाव बना रहा। उस समय भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर डीजीपी ने कड़ी नाराजगी जताई थी और पुलिस मुख्यालय ने पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले विवाद की जड़ रास्ता बंद करने को लेकर थी। एक पक्ष का कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों को खतरा रहता था, इसलिए रास्ता रोका गया, जबकि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया था। अब एक साल बाद फिर उसी इलाके में हिंसा की पुनरावृत्ति ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़