Bhopal news: भोपाल में दर्दनाक हादसा: बालकनी से फिसलकर महिला पटवारी की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal news: भोपाल के कमला नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में महिला पटवारी की जान चली गई। छत पर खेलते समय बच्चे का गुब्बारा पड़ोसी के शेड पर गिर गया था। उसे उतारने की कोशिश में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे जा गिरीं।

घटना 11 दिसंबर की शाम की है। 32 वर्षीय मीनाक्षी पटेल, जो रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ थीं, अपनी बेटी के साथ घर की छत पर थीं। बच्ची का गुब्बारा पड़ोसी के शेड पर जा गिरा। उसे उतारने के प्रयास में मीनाक्षी बालकनी से आगे बढ़ीं, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह शेड की चादरों को तोड़ते हुए सीधे पड़ोसी के घर में गिर पड़ीं।

हादसे में मीनाक्षी को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सिर में गंभीर चोट के कारण खून जमने से आज सुबह उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि मीनाक्षी के पति सेना में कार्यरत हैं, जबकि उनके ससुर पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह छुट्टियों के चलते इन दिनों भोपाल आई हुई थीं।

सोमवार दोपहर गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार भदभदा विश्रामघाट में किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं।

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की शादी तीन साल पहले हुई थी और दो साल पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। यह हादसा पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में