भोपाल में एमबीए छात्र ने लगाई फांसी, मौत: आखिरी कॉल में मां से सामान्य बातचीत, सुसाइड की वजह अब भी रहस्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : अशोका गार्डन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां किराए के कमरे में रह रहे एमबीए के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान सौरभ सोनी (24) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बीना का रहने वाला था। वह पिछले दो महीने से अशोका गार्डन में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार शाम उसने आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह पूरी तरह सामान्य था और उसने किसी भी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया।

सौरभ के पिता ने बताया कि आखिरी बार जब उसने मां से बात की थी, तब वह हंसी-मजाक कर रहा था और बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रहा था। इससे पहले भी उसने कभी किसी तनाव या परेशानी की बात परिवार से साझा नहीं की थी। देर रात उसके एक दोस्त ने परिवार को सौरभ की आत्महत्या की सूचना दी।

परिवार के अनुसार सौरभ आठ दिन पहले ही गांव से लौटकर भोपाल आया था, जहां वह एक करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। उसके बड़े भाई रवि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। भाई का कहना है कि गांव में रहते समय भी सौरभ पूरी तरह खुश नजर आ रहा था और उसने किसी समस्या की बात नहीं की थी।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह सामने आ सके।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़