Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक “विजन 2047 – रीइमैजिनिंग फॉरेस्ट रिसोर्सेस फॉर ए क्लाइमेट रेसिलियंट फ्यूचर” का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। यह पुस्तक विजन@2047 राज्य में जैव विविधता समृद्ध, सामुदायिक सहभागिता आधारित वन प्रबंधन की दीर्घकालिक रूपरेखा प्रस्तुत करती है।

Madhya Pradesh News : प्रमुख सचिव वन श्री संदीप यादव ने बताया कि विजन@2047 का लक्ष्य प्रदेश के वनों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु-सहिष्णु और जैव-विविधता से समृद्ध आदर्श वनों के रूप में स्थापित करना है। इस दृष्टि पत्र में वनों के संरक्षण और प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
Madhya Pradesh News : दृष्टि पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के वनों का संरक्षण ऐसे समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में किया जाएगा जो आजीविका को सुरक्षित करने में सक्षम हो। इसके अलावा, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन के प्रयास भी इस दस्तावेज़ में शामिल हैं।
Madhya Pradesh News : इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही एन अम्बाड़े, प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम श्री एच यू ख़ान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) श्री विभाष कुमार ठाकुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री शुभरंजन सेन, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्रीमती समीता राजौरा और संचालक वन विहार श्री विजय कुमार उपस्थित थे।
READ MORE : ANGANWADI PROTEST : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट घेराव, विधानसभा घेराव की चेतावनी

