Bhopal Development : वार्ड 51 शाहपुरा में पार्क और सीसी रोड का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
Bhopal Development : भोपाल के वार्ड 51 शाहपुरा सी सेक्टर में विकास कार्यों के तहत पार्क और सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भोपाल संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा और पार्षद स्नेहलता भगवत रघुवंशी मौजूद रहे।

Bhopal Development : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशन सूर्यवंशी ने भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मध्य विधानसभा को लेकर राजनीतिक बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुछ नेता धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद “वंदे मातरम” कहने से बचते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अगली बार ऐसे प्रतिनिधि को चुनें जो राष्ट्रगीत का सम्मान करे।

Bhopal Development : कार्यक्रम में जसवंत सिंह हाड़ा ने भी संबोधित करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और पार्षद के प्रयासों को सराहा।इस मौके पर हीरेंद्र सिंह, गूंजन चौकसे, पियूष सिसोदिया, श्याम मोहन श्रीवास्तव, आशाराम शर्मा और दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

