,

मॉर्निंग वॉक के दौरान शिक्षक पर भालू का हमला: सरोना में दहशत, वन विभाग और पुलिस अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bear attacks teacher during morning walk: Panic in Sarona, Forest Department and police on alert

रिपोर्ट: चन्द्रभान साहू

नरहरपुर ब्लॉक के सरोना गांव में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब हाई स्कूल ग्राउंड में टहल रहे शिक्षक गोपी सोरी पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया। हमले में भालू ने शिक्षक के सिर के ऊपरी हिस्से को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षक को कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। स्थानीय वन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। विभाग की टीम भालू को पकड़कर सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की कोशिश कर रही है, ताकि आगे किसी तरह की अनहोनी न हो।

अचानक हुए इस हमले से सरोना गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और जंगली पशुओं की आवाजाही पर तुरंत नियंत्रण किया जाए।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और