REPORT BY: उमंग पाण्डेय
Basti UP: उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जोगेश नाम के एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर देवी मां से मन्नत मांगी थी। मन्नत थी कि अगर उसे अपनी पत्नी से छुटकारा मिल जाता है तो वह 12 घंटे में 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करके भानपुर स्थित माता के मंदिर में दर्शन करेगा।
Basti UP: संकल्प पूरा करने के लिए लिया प्रशासनिक अनुमति
जोगेश ने अपनी कठिन यात्रा शुरू करने से पहले एसडीएम से सड़क मार्ग पर दंडवत यात्रा की अनुमति मांगी, जिसे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मियों के साथ स्वीकृति दे दी। इस यात्रा का उद्देश्य केवल अपनी मन्नत पूरी करना था और संकल्प निभाना था।
Basti UP: 12 घंटे में पूरी की 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा
शनिवार की सुबह जोगेश ने बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपनी यात्रा शुरू की। लगभग 12 घंटे में उसने 9 किलोमीटर की दूरी दंडवत करते हुए पूरी की। यात्रा के दौरान उसके परिवार के सदस्य और गांव के लोग भी उसके साथ चले और माता के जयकारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक बना।
Basti UP: मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद अर्पित
शाम करीब 6 बजे जोगेश भानपुर स्थित मंदिर पहुंचा, जहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस अनोखी घटना के बाद पूरे इलाके में पति-पत्नी के रिश्तों और जोगेश की इस संकल्पपूर्ति की चर्चा तेजी से हो रही है।
READ ALSO: Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश





