,

Barwani: कलेक्टर जयति सिंह ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Barwani

Report: Dilawar khan

रिपेयर और मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा
Barwani: कलेक्टर जयति सिंह ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय बड़वानी का दौरा कर अस्पताल में चल रहे मरम्मत और रखरखाव कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण और सुधार कार्यों की जानकारी ली।

माह अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Barwani निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी रिपेयर और मेंटेनेंस कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इस माह के अंत तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूरे होने चाहिए।

सुविधाओं में सुधार पर दिया जोर
Barwani कलेक्टर जयति सिंह ने क्रिटिकल केयर यूनिट, पार्किंग व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने पर जोर दिया।

Report: Surajpur Crime News: पंचायत सचिव की हैवानियत, भतिजी से दुष्कर्म का आरोप

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…