Balod Electric Shock Accident : झलमला के कबाड़ दुकान में लोडिंग के दौरान हादसा, तीन मजदूर करंट की चपेट में आए
Balod Electric Shock Accident : बालोद जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत झलमला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां लोहे के कबाड़ को गाड़ी में लोड करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार, कबाड़ दुकान में पांच मजदूर गाड़ी में लोहे का सामान लोड कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी 11 केवी बिजली तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Balod Electric Shock Accident : हादसे में तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए, जबकि दो मजदूर समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान बालोद शहर के जवाहरपारा निवासी 50 वर्षीय दीनू सतनामी के रूप में हुई है। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।प्राथमिक जांच में कबाड़ दुकान संचालक की लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

