,

Bahraich: खत्म हुआ लंगड़े भेड़िए का आतंक, ग्रामीणों ने पीट पीटकर की हत्या

Bahraich

बहराइच में छठा भेड़िया भी पकड़ा गया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया। बहराइच में तीन महीनों से आतंक का पर्याय बने छठे भेड़िए का आखिरकार गांव वालों ने काम तमाम कर ही दिया। देर रात खूंखार नरभक्षी भेड़िया तमाचपुर गांव मे बकरी का शिकार करने पहुंचा था। मगर सजग ग्रामीणों ने शिकार करने से पहले उसे मार गिराया।
बता दे भेडिया 10 लोगों को अपना निवाला बना चुका था। वन विभाग की टीम भेडिया कुनबे के 5 भेडियो को पहले ही पकड़ चुकी थी। वही लगड़े भेडिए की तलाश में थी, जिसे ग्रामीणों ने मार गिराया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भेड़िये की बॉडी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

बहराईच के डीएफओ अजीत सिंह ने कहा कि, ”कई दिनों से विभाग की टीमें इस आखिरी भेड़िये को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। जब हमें सूचना मिली कि एक गांव में एक जानवर का शव पड़ा है। हम तुरंत अपनी टीम के साथ वहां गए और देखा, “वहां एक मरा हुआ भेड़िया पड़ा हुआ था क्योंकि उसके शरीर पर घावों के निशान थे।” संभव है कि उसके गांव वालों या किसी अन्य लोगों ने उसे मार डाला हो, हम इस बारे में जांच करेंगे, जांच के बाद ही हम आगे कुछ कह पाएंगे।”

बता दें कि, मारा गया भेड़िया लंगड़ा भेड़िया नहीं है। उसकी तलाश वन विभाग की टीम को लम्बे समय से है। लंगड़ा भेड़िया अब भी खुला घूम रहा है। लोगों ने कहा था कि, बहराइच में कई भेड़िए हैं जो लोगों पर हमला कर रहे हैं लेकिन वन विभाग की टीम ने दावा किया था कि, 6 भेड़िए ही बहराइच में लोगों पर हमला कर रहे। हैं बीते कुछ समय में बहराइच में भेड़ियों के हमलों में 10 लोग मारे गए थे।

लोगों ने बताया कि, भेड़िए ने पहले एक बच्चे पर हमला किया था। उसकी मां समय पर जाग गई और बच्चे को बचा लिया। इसके बाद भेड़िए ने बकरी को मारने की कोशिश की और उसे दबोच कर भागने लगा। इसके बाद भेड़िए को लोगों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है।

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक