Isa Ahmad
REPORT- SHABIHUL HASNAIN SHANU
दमकल ने पाया काबू
बहराइच जिले के थाना दरगाह क्षेत्र में स्थित समर्पण हॉस्पिटल के पास रविवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं
सूचना मिलते ही दमकल की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
अफरा-तफरी का माहौल, कोई जनहानि नहीं
आग लगते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने जांच शुरू की
घटना के बाद प्रशासन ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट–सर्किट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पुख्ता कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।





