baghpat news: एकतरफा प्रेम की सनक ने ली दो जानें, युवती की गोली मारकर हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

baghpat news: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में डूबे युवक ने पहले युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह वारदात बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हरिजन चौपाल के पास गोलियों की आवाज गूंजी। कुछ ही देर में पता चला कि 23 वर्षीय सतनाम कटारिया ने 18 वर्षीय युवती गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी युवक अपने घर पहुंचा और नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, गुड्डन अपने घर पर सिलाई का काम करती थी। उसके पिता बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। सतनाम उसी गांव में रहता था और लंबे समय से गुड्डन से एकतरफा प्रेम करता था। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया था। सतनाम और उसका परिवार पंजाब में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है और वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था।

गली में रोका, बहस के बाद चला दी गोली
गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गुड्डन घर से बाहर सामान लेने निकली थी। जैसे ही वह पीछे की गली में पहुंची, सतनाम ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से और जुनून में सतनाम ने तमंचे से युवती के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खुद को मारने में नाकाम रहा, फिर फांसी लगाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या के बाद सतनाम ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन तमंचे में गोली फंस गई। इसके बाद वह घर पहुंचा और नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुड्डन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में मातम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तमंचा बरामद कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दोहरी मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़