,

अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Attack on convoy of SP MP Ramji Lal Suman in Aligarh

करणी सेना ने फेंके टायर

अलीगढ़।
राणा सांगा विवाद के बीच अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ है। घटना गभाना टोल प्लाजा के पास की है, जहां करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एकत्रित हुए थे। मौके पर सपा सांसद के काफिले में जा रही गाड़ियों पर टायर फेंके गए, जिससे काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं और अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा, “यह टोल है और पुलिस प्रशासन ने हमें रोक दिया। मामला बेहद गंभीर है। बुलंदशहर समेत उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की कई घटनाएं सामने आई हैं। नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, बारातें रोकी जा रही हैं और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।”

हंगामे के बाद अलीगढ़ पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सपा सांसद को सुरक्षित वापस आगरा के लिए रवाना किया। उन्हें अलीगढ़ की सीमा से बाहर ले जाकर हाथरस सीमा पर छोड़ा गया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद करणी सेना और अन्य क्षत्रिय संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आगरा स्थित आवास पर भी तोड़फोड़ की थी।

सपा सांसद ने इस हमले के बाद अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में हाईकोर्ट और राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उनके आगरा आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में