by: vijay nandan
AssemblyElections नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज किया जा सकता है। Election Commission of India ने शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है।
AssemblyElections विधानसभाओं का कार्यकाल मई से जून के बीच समाप्त हो रहा है
जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें Assam, West Bengal, Kerala, Tamil Nadu और Puducherry शामिल हैं। इन सभी राज्यों की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल मई से जून के बीच समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराना आवश्यक है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई तक है, जबकि केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त होगा। तमिलनाडु की विधानसभा 10 मई तक और पश्चिम बंगाल की विधानसभा 7 मई तक प्रभावी रहेगी। वहीं पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून तक है।
AssemblyElections पिछली बार क्या रहे थे नतीजे?
असम:
राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए पिछली बार तीन चरणों में मतदान हुआ था। चुनाव में एनडीए गठबंधन को 75 सीटें मिली थीं और सरकार बनी थी।
AssemblyElections पश्चिम बंगाल: 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में पिछला चुनाव आठ चरणों में हुआ था। इसमें तृणमूल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया था और मुख्यमंत्री के रूप में Mamata Banerjee ने सरकार बनाई थी।
AssemblyElections तमिलनाडु: 234 सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ था। चुनाव में डीएमके को बहुमत मिला और M. K. Stalin मुख्यमंत्री बने।
AssemblyElections केरल: 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में एक ही चरण में मतदान कराया गया था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को जीत मिली और Pinarayi Vijayan ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला।
AssemblyElections पुडुचेरी: 30 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव एक चरण में हुए थे, जिसमें एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला और N. Rangaswamy मुख्यमंत्री बने।
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इन पांचों राज्यों में मतदान की तारीखें और चुनावी कार्यक्रम स्पष्ट हो जाएगा।
ये भी जानिए : fastag-new-toll : 1 अप्रैल से टोल टैक्स भुगतान के नियम बदलेंगे, कैश लेन-देन पूरी तरह बंद

