Assembly Road Development: सुरखी विधानसभा के मजरा-टोला तक पहुंचेगी पक्की सड़क, 41 नए मार्ग स्वीकृत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Assembly Road Development

Edit by: Priyanshi Soni

Assembly Road Development: सुरखी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के मजरा-टोला तक पक्की सड़कों का जाल बिछाने की योजना अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। इस कड़ी में सुरखी विधानसभा के लिए कुल 41 मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Assembly Road Development: धूल भरी पगडंडियों से पक्की सड़कों तक का सफर

एक समय था जब सुरखी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के नाम पर कच्चे रास्ते और धूल उड़ती पगडंडियां हुआ करती थीं। अब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास संकल्प के चलते हालात बदल रहे हैं। बड़े मार्गों से विधानसभा को जोड़ने के बाद अब प्रत्येक मजरा-टोला को पक्की सड़क से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है।

Assembly Road Development

Assembly Road Development: पहले भी मिल चुकी है स्वीकृति

पूर्व में जैसीनगर विकासखंड के 9 मार्ग और राहतगढ़ विकासखंड के 5 मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके बाद हाल ही में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर 27 अतिरिक्त मार्गों की स्वीकृति प्राप्त की है।

Assembly Road Development: ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम

इन मार्गों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के अवसरों तक ग्रामीणों की आसान पहुंच सुनिश्चित होगी। सड़क सुविधा मिलने से गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Assembly Road Development: क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

मार्गों की स्वीकृति के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सुरखी विधानसभा के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Assembly Road Development: विकास के संकल्प की ओर मजबूत कदम

मंत्री के निर्देशानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसके तहत अब इन मार्गों को स्वीकृति मिल चुकी है। आने वाले समय में इन सड़कों के निर्माण से सुरखी विधानसभा विकास के नए मानक स्थापित करेगी।

यह खबर भी पढ़ें: MP Tableau Kartavya Path 2026: कर्तव्य पथ पर लोकमाता अहिल्या बाई की अमर गाथा, गणतंत्र दिवस पर चमकेगी मध्यप्रदेश की झांकी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई