,

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के कमरे में पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है।

Arya Nagar: पति-पत्नी के शव फांसी पर लटके, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या का मामला

पुलिस ने कमरे से दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद और शादीशुदा जीवन से परेशान होने की बातें लिखी गई हैं। सुसाइड नोट में चंचल साहू ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। जांच में पता चला कि पहले बच्चों को शराब पिलाई गई और नींद का इंजेक्शन दिया गया, उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या की गई। पति और पत्नी ने भी शराब का सेवन किया और अंत में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Arya Nagar: सुसाइड नोट में शादीशुदा जीवन और पारिवारिक तनाव का खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने कमरे से शराब की बोतलें, इंजेक्शन और दवाइयां बरामद की हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों की हत्या पहले हुई और इसके बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या की। गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे और उनका कार्यालय भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में था। दोनों बच्चे केपीएस नेहरू नगर में पढ़ाई करते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

read also: Hormuz Strait संकट का असर, देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…