Apex Bank NABARD Meeting : कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Apex Bank NABARD Meeting : भोपाल प्रवास के दौरान अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष शाजी कृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मध्यप्रदेश में चल रही कृषि एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

Apex Bank NABARD Meeting : सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण पर सहयोग का अनुरोध
Apex Bank NABARD Meeting : बैठक के दौरान प्रबंध संचालक ने राज्य में पैक्स और सहकारी बैंकों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने नाबार्ड से इस दिशा में और अधिक योजनाएं तैयार करने तथा सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय की मुख्य महाप्रबंधक सी. सरस्वती सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
read more : MP Krishi ; पारंपरिक खेती और नवाचार के दम पर कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाई पर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री

