युवाओं का अंगूठा काट रही सरकार- राहुल गांधी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Anurag Thakur vs Rahul Gandhi in Lok Sabha

लोकसभा में दूसरे दिन भी संविधान पर बहस जारी रही। शुरूआत में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्पीच दी। इसके बाद डीएमके सांसद ने कहा कि, भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। इस पर विवाद हुआ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सबूत की मांग की। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में कई विषयों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

सरकार युवाओं का अंगूठा काट रही: राहुल गांधी

राहुल ने एकलव्य की कहानी सुनाई और सरकार पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि, जैसे एकलव्य का अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य ने उनका हुनर ले लिया था। उसी तरह भाजपा सरकार अग्निवीर से युवाओं का अंगूठा काट रही है। अडाणी को सारे कारोबार, इंडस्ट्री, पोर्ट, एयरपोर्ट देकर किसानों और युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है।

कांग्रेस ने सिखों के गले काटे: अनुराग ठाकुर

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘नेता प्रतिपक्ष अंगूठा काटने की बात कर रहे है, लेकिन कांग्रेस ने तो साल 1984 में सिखों के गले काटे थे’। कांग्रेस नेता संविधान की प्रति लेकर बयानबाज़ी कर रहे थे जिसपर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि, ‘कांग्रेस नेता कभी संविधान को पढ़ भी ले’

नेता प्रतिपक्ष के भाषण की प्रमुख बातें

राहुल गांधी ने हाथरस की घटना पर एक बार फिर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, हाथरस में रेप पीड़िता का परिवार घर में बंद रहता है और अपराधी बाहर घूमते हैं। पीड़ित परिवार को लगातार धमका रहे हैं। ये संविधान में नहीं लिखा है। ये मनु स्मृति में लिखा है। भाजपा की किताब में लिखा है। आपके राज में मनु स्मृति लागू हो रही है। भाषण के दौरान राहुल ने कहा कि, सावरकर बोलते थे कि भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। वे मनु स्मृति की बात करते थे। क्या भाजपा अपने नेता के शब्दों के साथ है। वो संविधान की बात करती है तो सावरकर को ही शर्मिंदा करती है। विपक्ष लगातार जातिगत जनगणना को लेकर सरकार को घेरती नज़र आ रही है। इसी क्रम में राहुल ने एक बार फिर कहा कि, मैंने वादा किया था, इसी संसद में हम जातिगत जनगणना को लागू करेंगे। 50 फीसदी रिजर्वेशन की दीवार को हम तोड़ेंगे। आपको जो कहना है कह लो।