Anuppur news: प्रशासनिक लापरवाही बनी मौत की वजह, जमीन विवाद से प्रताड़ित युवक ने लगाई फांसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Punit sen

Anuppur news: जिले में प्रशासनिक उदासीनता और लगातार प्रताड़ना से टूटकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भालूमांडा रोड पर शव रखकर चक्काजाम किया। प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद घंटों चला चक्काजाम समाप्त हुआ है।

आपको बता दे कि अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 कोतमा निवासी सीताराम सिंह का शव बीते दिन थाना क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में साफ तौर पर उल्लेख है कि उसकी जमीन पर विनोद पटेल और कामता पटेल द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत वह लगातार कोतमा नगरपालिका से करता रहा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।
मृतक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी था, जिसके खाते में एक लाख रुपये की राशि आई थी, परंतु जमीन विवाद के चलते वह आवास का निर्माण नहीं कर सका। आरोप है कि नगर पालिका द्वारा उसका बैंक खाता भी लॉक करवा दिया गया, जिससे वह मानसिक तनाव में चला गया था। परिजनों के अनुसार, सीताराम 17 दिसंबर से लापता था। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भालूमांडा रोड पर चक्काजाम कर न्याय की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई हैं।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में