,

MP: एक और रेल हादसा, अब भोपाल के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी

Bhopal

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से रेल हादसा हो गया है। भोपाल(Bhopal) के मिसरोद और मंडीदीप रेलवे स्टेशनों के बीच मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी इटारसी जा रही थी। रेलमाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों को वापस पटरी में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस हादसे से एक बार फिर रेल मंत्रालय पर सवाल उठ रहे हैं।
भोपाल मंडल के डीआरएम रेलवे देवाशीष त्रिपाठी ने बताया गया, “बहाली का काम सुचारु रूप से चल रहा है। 2 कोच उठा लिए हैं। ट्रैफिक बाधित नहीं हुआ है। घटना की जांच में कारण का पता चलेगा।”

बीते दिन यूपी में ऐसे हुई थी घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई में रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यहां रेल अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर होने के बाद भी दो ट्रेनों को रवाना कर दिया था। फ्रैक्चर की वजह से अगर कोई हादसा होता तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक फ्रैक्चर ट्रैक से जो ट्रेनें गुजारी गईं थी उनका नाम-गरीब रथ और बरेली वाराणसी एक्सप्रेस था।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…