आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में 10 और 11 तारीख की रात को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां देर रात एक लॉरी जा रही थी। तभी वह नहर में गिर गई। जिससे इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब लॉरी ड्राइवर एक गड्ढे से बच रहा था। तभी लॉरी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई और हादसे में कई लोगों की जान चली गई। जबकि एक व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के परिजनों को सरकार करेगी मदद- डीएसपी जी देव कुमार
पूर्वी गोदावरी जिले के डीएसपी जी देव कुमार ने इस हादसे को लेकर कहा, यहां देवरापल्ली सीमा के भीतर आधी रात को एक लॉरी के नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था जिसकी वजह से गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई और नहर में गिर गई। लॉरी के ऊपर बैठे सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सड़क हादसे पर गहरा सदमा और दुख जताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।
भिंड में भीषण सड़क हादसा: 7 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से अधिक घायल





