,

SECL कार्यालय के सामने खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग

An ambulance parked in front of SECL office caught fire

BY- ISA AHMAD

दमकल की टीम ने पाया काबू

कोरबा में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब SECL मानिकपुर के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने खड़ी एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एम्बुलेंस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही SECL और नगर निगम की दमकल वाहनें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।

आग लगते ही कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई।

विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत दूसरी एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है।

पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच में जुट गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

रिपोर्टर: उमेश डहरिया, कोरबा ब्रेक

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…