,

बाग के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

धार: कुक्षी तहसील के बाग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास में आज शनिवार शाम 6 बजे 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्रा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाएं । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतिका की पहचान ग्राम गेटा निवासी के रूप में हुई है, जो इसी छात्रावास में रहकर 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को छात्रा ने अपने कमरे को छोड़कर दूसरे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही छात्रावास में हड़कंप मच गया। मृतिका की साथी छात्राओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रावास प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने अपने कमरे की बजाय दूसरे कमरे में फांसी क्यों लगाई? उनका आरोप है कि घटना के पीछे कोई और कारण हो सकता है और प्रबंधन तथ्यों को छुपाने की कोशिश कर रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण छात्रावास परिसर में जमा हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुक्षी SDM विशाल धाकड़ और बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व छात्रावास कर्मचारियों से जानकारी ली।

सरकारी आवासीय छात्रावास में हुई इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वही जिला शिक्षाधिकारी के द्वारा लापरवाही बरतने पर वार्डन ओर चौकीदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…